अमिताभ बच्चन ने किया ट्वीट, धनतेरस की तरह एक बुद्धि दिवस भी होना चाहिए
11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया। वह पूरी फैमिली के साथ मालदीव गए थे।
मुंबई:
अमिताभ बच्चन ने धनतेरस के मौके पर अपने फैंस को अलग अंदाज में शुभकामनाएं दी है। उनका कहना है कि धनतेरस की तरह एक बुद्धि दिवस भी होना चाहिए।
बिग बी ने ट्वीट किया, 'धनतेरस की तरह एक बुद्धि दिवस भी होना चाहिए। उस दिन कितना अच्छा लगेगा, हम एक-दूसरे को अच्छी सद्बुद्धि होने की शुभकामनाएं दें।'
ये भी पढ़ें: कॉमेडियन सुमोना चक्रवर्ती के पिता पर ऑटो रिक्शा चालक ने किया वार
T 2582 -" धनतेरस की तरह एक बुद्दी दिवस भी होना चाहिए उस दिन कितना अच्छा लगेगा हम एक दूसरे को अच्छी सद बुद्धि होने की शुभकामनाएँ दें "~ Ef pic.twitter.com/pNvjT1NY6j
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 17, 2017
इसके बाद उन्होंने एक और फोटो शेयर की। इसके कैप्शन में लिखा, 'धनतेरस की अनेक अनेक शुभकामनाएं!!'
T 2582 - Happy Dhanteras .. !! धमतेरस की अनेक अनेक शुभकामनाएँ !! pic.twitter.com/yyFwexceEo
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 17, 2017
बता दें कि 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया। वह पूरी फैमिली के साथ मालदीव गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत हर आयु वर्ग ने बिग बी को बर्थडे विश किया।
अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म '102 नॉक आउट' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा ऋषि कपूर भी होंगे। वहीं वह आमिर खान के साथ 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें: धनतेरस 2017: पूजा करने का शुभ मुहूर्त और विधि
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां