logo-image

VIDEO: 'दंगल' की बबीता फोगाट के धाकड़ डांस का जलवा

हाल ही में सान्या मल्होत्रा ने पंजाबी गाने 'इक मेरी अंख काशनी' पर डांस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

Updated on: 21 Mar 2017, 12:22 AM

नई दिल्ली:

'दंगल' फिल्म में बबीता फोगाट के किरदार से सभी के दिलों पर राज करने वाली सान्या मल्होत्रा का डांस का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है।

हाल ही में सान्या मल्होत्रा ने पंजाबी गाने 'इक मेरी अंख काशनी' पर डांस का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में सान्या शानदार डांस करती हुईं नजर आ रही हैं।

इस वीडियो को अब 1 लाख के करीब लोग देख चुके हैं। इसके साथ ही उनके चाहने वालों ने सान्या के डांस की खूब तारीफ की है। सान्या ने इस पोस्ट में नेहा भसीन को भी टैग किया है और लिखा, 'मुझे यह गाना बहुत ज्यादा पसंद है। नेहा भसीन आप बहुत शानदार हैं।'

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर और माहिरा खान का बैकस्टेज फनी वीडियो वायरल, देखें आखिर एक-दूसरे को क्या समझा रहे हैं

वहीं दूसरी ओर कुछ दिनों पहले दंगल में बेहतरीन एक्टिंग कर सबका दिल जीतने वाली फातिमा सना शेख का नया अवतार सामने आया था। इस फिल्म में फातिमा पहलवान बनी थीं और टॉम ब्वॉय लुक अपनाया था, लेकिन एक मशहूर मैगजीन के कवर पेज पर फातिमा बेहद स्टनिंग लग रही हैं।

फातिमा ने 'फेमिना वेडिंग टाइम्स' के लिए फोटोशूट कराया है। इसके पहले भी फातिमा अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: रजनीकांत की अगली फिल्म में ये अभिनेत्री निभाएगी मुख्य भूमिका!