दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना को मरणोपरांत मिला 'दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड'
पिछले साल दुनिया को अलविदा कह चुके अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने विनोद खन्ना को देश में सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
नई दिल्ली:
पिछले साल दुनिया को अलविदा कह चुके अभिनेता से राजनीतिज्ञ बने विनोद खन्ना को देश में सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
फिल्मकार शेखर कपूर की अध्यक्षता वाले 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जूरी ने विनोद खन्ना को इस पुरस्कार से सम्मानित करने का सामूहिक रूप से निर्णय लिया।
उन्होंने 'मेरे अपने', 'इंसाफ', 'परवरिश', 'मुकद्दर का सिकंदर', 'कुर्बानी', 'दयावान', 'मेरा गांव मेरा देश', 'चांदनी', 'द बर्निग ट्रेन' और 'अमर, अकबर, एंथनी' जैसी बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे थे।
Dada Saheb Phalke Award has been conferred to veteran actor Vinod Khanna #NationalFilmAwards pic.twitter.com/xC9SsLFDpZ
— ANI (@ANI) April 13, 2018
कपूर ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि उन्होंने कम से कम एक बार विनोद खन्ना के साथ काम किया था।
विनोद खन्ना का लंबी बीमारी के चलते पिछले साल 27 अप्रैल को निधन हो गया था। वह 70 वर्ष के थे। वो पंजाब के गुरदासपुर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोकसभा सदस्य थे।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत