logo-image

दिल की पिच पर विराट हुए क्लीन बोल्ड, अनुष्का शर्मा संग इटली में रचाई शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इटली में शादी के बंधन बंध गए है। कुछ दिन पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए।

Updated on: 12 Dec 2017, 12:01 AM

नई दिल्ली:

सिनेमा और स्पोर्ट्स का शुरू ​से ही पुराना रिश्ता रहा है। मैदान पर अपनी शानदार पारी से सबका दिल जीतने वाले विराट कोहली को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने क्लीन बोल्ड कर दिया है।

विरूष्का ने आज इटली में शादी की। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शादी की तस्वीर शेयर कर इस खबर पर मुहर लगा दी है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शादी की तस्वीरें ट्वीट की दोनों तस्वीर में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे है

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इटली में शादी के बंधन बंध गए है कुछ दिन पहले अनुष्का और कोहली को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।

विराट और अनुष्का की शादी बोर्गो में हुई जिसकी गिनती दुनिया के सबसे महंगे रिसोर्ट में होती है। यह रिसोर्ट बीबियानो नाम के छोटे से गांव में है जहां कि जनसंख्या 100 से भी कम है।

ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि दोनों शादी के सिलसिले में विदेश रवाना हुए है

और पढ़ें: विराट और अनुष्का ने रचाई शादी, ट्विटर पर फैंस ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

अनुष्का के भाई, माता-पिता को मुंबई के छत्रपति इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। अनुष्का और विराट की शादी की संवाददाताओं के सवालों पर खुद अनुष्का और परिजन जवाब देने से बचते नजर आए।

कोहली और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। 

क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की खबरों ने कुछ दिनों पहले खूब जोर पकड़ा था विराट और अनुष्का की शादी की खबरों ने इतना तूल पकड़ लिया था कि एक्ट्रेस के प्रवक्ता ने शादी की खबरों को ख़ारिज करना पड़ा था

हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान ने दिसंबर में बीसीसीआई से छुट्टियों की मांग की थी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि दिसंबर में विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

और पढ़ें: इटली में शादी के बंधन में बंधे विराट और अनुष्का की खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल