logo-image

महेश भट्ट को आया धमकी भरा फोन, पत्नी सोनी और बेटी आलिया को जान से मारने की दी धमकी

मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। एंटी एक्सटोर्शन सेल के पास मामला जांच के लिए भेज दिया गया है।

Updated on: 02 Mar 2017, 03:23 PM

मुंबई:

हिंदी फिल्म निर्माता और निर्देशक महेश भट्ट को जान से मारने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने महेश भट्ट को फोन करके 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। साथ ही उनकी पत्नी सोनी राजदान और बेटी आलिया भट्ट को भी जान से मारने की धमकी दी है।

मुंबई की जुहू पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ भट्ट परिवार के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इस मामले की जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल कर रही है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉल करने वाले अज्ञात शख्स की पहचान हो गई है। धमकी भरा कॉल यूपी से आया था। ऐसा कहा जा रहा है कि आरोपी ने वॉट्सएप से कॉल किया था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इस मामले को लेकर महेश भट्ट ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने मुंबई और यूपी पुलिस को इतना चौकन्ना रहने पर अपना साभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें: लव, रोमांस और ड्रामा से भरपूर रही है महेश भट्ट की जिंदगी

इसके पहले कई बॉलीवुड कलाकारों को धमकियां मिल चुकी है। एक्ट्रेस श्रुति हसन को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं अक्षय कुमार, शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और सोनू निगम को भी फोन पर धमकी मिल चुकी है।