बिपाशा हो या प्रीति, ये सभी खूबसूरत अभिनेत्रियों मना रहीं हैं अपना पहला करवा चौथ
बॉलीवुड हो टॉलीवुड सभी के लिए करवाचौथ एक का त्यौहार बहुत खास होता है।
नई दिल्ली:
बॉलीवुड हो टॉलीवुड सभी के लिए करवाचौथ का त्यौहार बहुत खास होता है। रील हो या रियल लाइफ ये खूबसूरत हसीन अभिनेत्रियां कितनी भी ग्लैमरस और मॉडर्न खयालात वाली क्यों न हों, लेकिन बात जब परंपरा व रिश्तों की निभाने की आती है तो वे सबसे आगे रहती हैं। और जब बात हो पहले करवाचौथ की तब तो यह और भी खास हो जाता है। जानते हैं उन फेमस अभिनेत्रियों के बारें में जो मना रहीं हैं अपना पहला करवाचौथ-
सिल्वर स्क्रीन की नई बहू यानि बंगाली बाला का आज पहला करवा चौथ है। पूरे ट्रेडिशनल रीति-रिवाज़ से शादी करने वाली इस बंगाली बाला का अपने पति करन सिंह ग्रोवर के लिए प्यार अक्सर सोशल मीडिया में छाया रहता है। आज अपने प्यार के लिए बिपाशा अपना पहला करवा चौथ का व्रत रख रही हैं।
इस साल की सबसे चर्चित शादी रही छोटे पर्दे की सबसे फेमस बहू इशिता यानि दिव्यांका त्रिपाठी की। दिव्यांका विवेक दहिया की शादी 8 जुलाई 2016 को हुई थी, दोनों का प्यार ये हैं मोहब्बतें के सेट पर परवान चढ़ा और दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध गये।
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानि चुलबुली प्रीति जिंटा इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। 28 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड जेन गुडइनफ से शादी करने वाली प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की खबरों को छुपा कर रखा था।
बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन ने माइक्रोमैक्स को फाउंडर राहुल शर्मा से शादी की। दोनों की शादी साल की शुरुआत जनवरी 19 तारीख को हुई। असिन ने क्रिश्चन रीति-रिवाज से शादी की।
छोटे पर्दे की चुलबुली 'खुशी कुमारी गुप्ता' यानी सनाया ईरानी भी इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत कर रही हैं। सनाया ने लंबे समय से उनके बॉयफ्रेंड मोहित से शादी की। सनाया ईरानी और मोहित सहगल की जोड़ी छोटे परदे की हिट जोड़ियों में से एक रह चुकी है।
संभावना इस साल पहला करवा चौथ मना रही हैं। नई दुल्हन संभावना सेठ ने 14 जुलाई 2016 को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अविनाश द्विवेदी से शादी की।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर