logo-image

कान 2018: जब सिक्योरिटी गार्ड्स ने की सोनम कपूर की कार की चेकिंग, फिर ये हुआ...

सोनम कपूर इन दिनों फ्रांस में हैं। वह कान 2018 के रेड कार्पेट पर खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इवेंट से पहले सिक्योरिटी उनकी कार चेक कर रहे हैं।

Updated on: 15 May 2018, 02:17 PM

मुंबई:

सोनम कपूर इन दिनों फ्रांस में हैं। वह कान 2018 के रेड कार्पेट पर खूबसूरती के जलवे बिखेर रही हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इवेंट से पहले सिक्योरिटी उनकी कार चेक कर रहे हैं।

इस वीडियो में सोनम कार में बैकसीट पर बैठी हैं। उन्होंने गाउन पहना हुआ है। इसी बीच सिक्योरिटी कार के दोनों दरवाजे खोलकर चेकिंग करने लगते हैं। सोनम उन्हें 'हैलो' बोलती हैं। तभी वीडियो बना रहा शख्स गार्ड्स से कहता है कि हमने सोनम की ड्रेस के नीचे कुछ छिपा रखा है। यह सुनते ही 'नीरजा' एक्ट्रेस हंस पड़ती है।

ये भी पढ़ें: Cannes Film Festival 2018: सोनम कपूर ने रेड कार्पेट पर देसी लुक में दी अपीयरेंस

बता दें कि सोनम ने कान के पहले दिन रेड कार्पेट पर ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना। शादी के बाद यह उनका पहले इंटरनेशनल इवेंट है। उनके हाथों से अभी शादी की मेहंदी भी नहीं छूटी है। सोनम देसी लुक में बेहद खूबसूरत लगीं।

कान में सोनम के अवतार:

ये भी पढ़ें: बदलते मौसम में इन 6 टिप्स से रखे त्वचा और बालों का ख्याल