logo-image

Watch: अभिनेता वरुण धवन ने मुंबई में खरीदा अपना घर, मां लाली ने किया है डिजाइन

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने मुंबई में अपना घर ले लिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को ये घर गिफ्ट किया है जिसे उनकी मां लाली धवन ने डिजाइन किया है।

Updated on: 18 Dec 2017, 12:09 AM

नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने मुंबई में अपना घर ले लिया है। माना जा रहा है कि उन्होंने खुद को ये घर गिफ्ट किया है जिसे उनकी मां लाली धवन ने डिजाइन किया है।

वरुण धवन के नए घर में हुई पार्टी में पहुंचे अनुपम खेर ने उनके घर का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वरुण ने अपने कमरे सहित घर के जरूरी हिस्सों को भी दिखाया। इस दौरान उनके घर में उनके दोस्तों के अलावा उनके पापा डेविड धवन भी मौजूद दिखे।

अनुपम खेर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, 'वरुण धवन ने मुझे अपने आलीशान घर का टूर करवाया उसे मैं बचपन से देखता आ रहा हूं जब उसके पिता डेविड धवन अपने वेस्पा स्कूटर पर यात्रा किया करते थे, कड़ी मेहनत का फल मिलता है। मां लाली धवन ने इंटीरियर्स डिजाइन किया है।'

वरुण ने भी अपने इंस्टा अकाउंट पर अपने नए घर पर पार्टी फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि 'जहां आपको दोस्त हों, वहीं घर होता है।'

 

Home is where your friends are #newbed

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on Dec 16, 2017 at 3:42am PST

हाल ही में वरुण धवन की 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' और 'जुड़वा 2' रिलीज हुई थी। दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की। अब वह 'सूई-धागा' और 'अक्टूबर' फिल्मों में नजर आएंगे।

और पढ़ें: मिस ईराक को सेल्फी लेना पड़ा महंगा, परिवार संग छोड़ना पड़ा अपना देश