logo-image

'बिग बॉस 11' विनर शिल्पा शिंदे ने फिर विकास गुप्ता की खींची टांग, बर्थडे पर पूछा- 'गुप्ताजी, जूस पिएंगे क्या?'

टीवी की दुनिया में बहुत हस्तियों ने विकास को बर्थडे विश किया है। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

Updated on: 08 May 2018, 11:48 AM

मुंबई:

'बिग बॉस 11' की विनर शिल्पा शिंदे ने खास अंदाज में विकास गुप्ता को जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि बिग बॉस के घर में शुरुआत में दोनों एक-दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते थे। हालांकि, इनकी दुश्मनी बाद में दोस्ती में बदल गई थी।

शिल्पा ने विकास को विश करने के लिए एक वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वह कह रही हैं, 'गुप्ता जी, जूस पिएंगे क्या? आज तो आपसे पूछना बनता है। हैप्पी बर्थडे गुप्ताजी।'

ये भी पढ़ें: एक्स बॉयफ्रेंड शरद को याद कर रो पड़ी दिव्यांका त्रिपाठी, 8 साल के रिलेशन को लेकर किया ये खुलासा

 

Happy birthday Guptaji 🎂 @lostboyjourney

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official) on May 7, 2018 at 1:24am PDT

विकास की टांग खींचने के लिए शिल्पा कोई मौका नहीं छोड़ती थी। यही वजह है कि यहां भी उन्होंने टांग खिंचाई करते हुए ही जन्मदिन की बधाई दी है। बिग बॉस के घर में इनकी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब पसंद आती थी।

 

Happie bdayyyyyyy @lostboyjourney ( u deserve a bday video)

A post shared by Ekta❤️myVEERES (@ektaravikapoor) on May 7, 2018 at 2:30am PDT

वहीं टीवी की दुनिया में बहुत हस्तियों ने विकास को बर्थडे विश किया है। एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है।

'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुके हितेन तेजवानी ने भी फोटो शेयर कर विकास को बधाई दी है। वहीं प्रियांक शर्मा और फैमिली के साथ उन्होंने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया।

जल्द ही बिग बॉस का दूसरा सीजन भी शुरू होगा, जिसके लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Met Gala 2018: रेड कार्पेट पर प्रियंका-दीपिका, देखें स्टनिंग लुक