#Couplesgoal इंटरनेट पर वायरल हो गई 'विरुष्का' की ये रोमांटिक तस्वीर
क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की फोटो का क्रेज अभी लोगों में खत्म नहीं हुआ था कि दोनों की एक और तस्वीर इंटरनेट पर छा गई।
नई दिल्ली:
क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की शादी की फोटो का क्रेज अभी लोगों में खत्म नहीं हुआ था कि दोनों की एक और तस्वीर इंटरनेट पर छा गई।
विराट ने अपने इंस्टाग्राम के अकाउंट से एक रोमाटिंक तस्वीर पोस्ट की है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- 'माई वन एंड ओनली!' विराट की इस फोटो में इन दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा है। दोनों एक-दूसरे के गले लगे नजर आ रहे हैं। बैकग्रांउड में एक पेंटिग है, जिसमें कपल किस करता नजर आ रहा है।
तस्वीर से साफ पता चल रहा है कि शादी के तुरंत बाद से साउथ अफ्रीका दौरे पर बिजी विराट को अनुष्का की याद सता रही है। हाल ही में विराट ने वनडे सीरीज 5-1 से जीतने का
श्रेय भी अनुष्का को दिया था।
कोहली ने कहा था, उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पूरी सीरीज में उन्हें मोटिवेट करती रही हैं और उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए अनुष्का शर्मा को भी श्रेय जाता है। कोहली ने कहा, अतीत में कई बार उनके प्रदर्शन को लेकर अनुष्का शर्मा की आलोचना हुई है, लेकिन कठिन समय में अनुष्का हमेशा उनके साथ खड़ी रही और उन्हें मोटिवेट करती रही हैं।
कोहली के इस तस्वीर पर उनके फैंस जबरदस्त तरीके से कॉमेंट कर रहे है। दो घंटे के भीतर डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। बता दें, विराट और अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को भारतीय रीति-रिवाजों के साथ इटली में गुपचुप शादी रचाई थी।
इसे भी पढ़ें: मुंबई की सड़कों पर मास्क लगाकर घूमे रणबीर कपूर, नहीं पहचान सके लोग
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य