अनिल और अर्जुन कपूर की फिल्म मुबारकां का फर्स्ट लुक जारी, तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अनिल कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर मुबारकां फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है।
नई दिल्ली:
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मुबारकां फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया है। फिल्म मुबारकां सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के प्रोडक्शन के अंदर अश्विन वार्दे और मुराद खेतानी के साइन 1 स्टूडियो के बैनर तले बनाई गई है।
इंस्टाग्राम पर इसका फर्स्ट लुक रिलीज़ करते हुए तरण आदर्श ने अनीस बज़्मी, अनिल कपूर और अर्जुन कपूर की तिकड़ी को ट्रिपल ए करार देते हुए पावर हाउस ऑफ एंटरटेनमेंट के धमाल मचाने की बात रही है।
मुबारकां फिल्म 28 जुलाई 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। चाचा भतीजे की जोड़ी यानी अनिल कपूर और अर्जुन कपूर पहली बार इस फिल्म में साथ काम करते नज़र आएंगे।
फिल्म में भी अर्जुन, अनिल कपूर के भतीजे का किरदार निभा रहे हैं।
चीन के बॉक्स ऑफिस पर आमिर की दंगल ने तोड़े पहले दिन कमाई के रिकार्ड, पीके को भी पछाड़ा
A post shared by Taran Adarsh (@taranadarsh) on May 21, 2017 at 7:12am PDT
जबकि अनिल कपूर और निर्देशक अनीज़ बज़्मी पांचवी बार इस फिल्म में साथ काम कर रहे हैं। अनिल और अनीज़ बज़्मी की जोड़ी इससे पहले 'नो एंट्री', 'वेलकम', 'नो प्रॉब्लम' और 'वेलकम बैक' जैसी सुपरहिट कॉमेडी फिल्में साथ कर चुके हैं।
बीते शुक्रवार अर्जुन कपूर की हाफ गर्लफ्रैंड फिल्म रिलीज़ हुई है। इस फिल्म में अर्जुन और श्रद्धा कपूर ने पहली बार साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
-
Riddhima Kapoor: पापा ऋषि कपूर की आखिरी कॉल नहीं उठा पाईं रिद्धिमा कपूर, आज तक है अफसोस
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी