102 Not Out: 27 साल बाद नज़र आएगी बिग बी और ऋषि कपूर की जोड़ी, रिलीज हुआ टीज़र
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी 27 साल बाद बड़े पर्दे पर नज़र आएगी।
नई दिल्ली:
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की जोड़ी 27 साल बाद बड़े पर्दे पर नज़र आएगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन 102 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं ऋषि कपूर उनके 67 साल के बेटे का किरदार निभा रहे हैं।
इससे पहले ऋषि कपूर और बिग बी की जोड़ी 1991 में फिल्म 'अजूबा' में साथ नज़र आई थी। इस फिल्म का शानदार टीज़र रिलीज हो चुका है जिसमे ऋषि कपूर और बिग बी की कहानी को मस्तीभरे अंदाज में दिखाया गया है।
टीज़र में बिग बी मस्तीभरे अंदाज में नज़र आ रहे है हुए ओल्ड ऐज की कहानी की झलक दिखाई गई है। बिग बी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना नया लुक साझा किया जिसमे वे मस्तीभरे अंदाज में नज़र आ रहे है।
T 2609 - ITS HERE .. !!! the teaser for '102 Not Out' ..as promised ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 9, 2018
BAAADDUUMMMBAAAAAAAAAAA !!!https://t.co/EwrEVGiBfz@umeshkshukla @SonyPicsIndia #102NotOutTeaser. pic.twitter.com/AHf6NlEtSc
और पढ़ें: 'मणिकर्णिका' विवाद पर कंगना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- झांसी की रानी 'भारत की बेटी'
इस रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला कर रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान दे रहे हैं। ये फिल्म सौम्या जोशी के गुजराती नाटक पर अधारित है।
नाटक का नाम भी '102 नॉटआउट' ही है। दोनों पहली बार गुजराती कैरेक्टर प्ले करने वाले हैं। यह फिल्म 4 मई 2018 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
और पढ़ें: BARC Ratings: टीआरपी की दौड़ में 'कुंडली भाग्य' का जलवा बरकरार, इस सीरियल की टॉप 5 में हुई एंट्री
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Aaj Ka Panchang 29 March 2024: क्या है 29 मार्च 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Vastu Tips for Car Parking: वास्तु के अनुसार इस दिशा में करें कार पार्क, किस्मत बदलते नहीं लगेगा देर
-
Importance of Aachman: हिन्दु धर्म में आचमन का क्या मतलब है? जानें इसके महत्व, विधि और लाभ