logo-image

अमिताभ बच्चन इस साल नहीं मनाएंगे जन्मदिन और दिवाली, निराश हुए फैंस

बिग बी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वे इस साल जन्मदिन और दिवाली नहीं मनाएंगे। इस बार भी बिग बी के बर्थडे को लेकर सभी उत्साहित है, लेकिन उन्होंने एक ट्वीट किया जिसके बाद उनके फैंस मायूस हो गए।

Updated on: 09 Oct 2017, 05:44 PM

नई दिल्ली:

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का 11 अक्टूबर को 75 वां जन्मदिन है इस खास मौके पर बॉलीवुड हस्तियों से लेक​र सभी खासा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

शहंशाह के हर जन्मदिन पर कुछ ना कुछ खास होता है। इस बार भी बिग बी के बर्थडे को लेकर सभी उत्साहित है, लेकिन उन्होंने एक ट्वीट किया जिसके बाद उनके फैन्स मायूस हो गए

दरअसल बिग बी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वे इस साल जन्मदिन और दिवाली नहीं मनाएंगे इस साल ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज का निधन हो गया था हालांकि उन्होंने कारण अभी साफ़ नहीं किया है

वही दूसरी तरफ 30 मिलियन फॉलोवरों की संख्या होने पर उनके प्रशसंकों ने उन्हें बधाई दी

और पढ़ें: एक्टर नहीं बनना चाहते थे 'बाहुबली' प्रभास, इस फिल्म को देखने के बाद बदला मन

'शोले', 'दीवार', 'ब्लैक' और 'पीकू' जैसी हिट फिल्में देने वाले 74 वर्षीय अमिताभ बच्चन ट्विटर फॉलोवर के मामले में शाहरुख खान (2.76 करोड़), सलमान खान (2.51 करोड़), आमिर खान (2.18 करोड़), प्रियंका चोपड़ा (1.89 करोड़) और दीपिका पादुकोण (2 करोड़) से आगे हैं।

अमिताभ बच्चन अभी अपनी दो फिल्मों- '102 नॉट आउट' और 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' में व्यस्त हैं।

फिल्म '102 नॉट आउट' में 2 दशकों के बाद अमिताभ अनुभवी अभिनेता ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगे।

विजय कृष्ण आचार्य 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में आमिर खान, कैटरीना कैफ और फिल्म 'दंगल' से सुíखयों में आईं फातिमा सना शेख भी काम कर रही हैं।
यह फिल्म 1839 में आए उपन्यास 'कन्फेशन्स ऑफ ठग्स' पर आधारित है। यह फिल्म 2018 में दिवाली पर रिलीज होगी।

और पढ़ें: Confirmed: आयुष शर्मा अगले साल बॉलीवुड में करेंगे डेब्यू, सलमान खान ने ट्वीट कर दी जानकारी