तबीयत खराब होने के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'चलो इसी बहाने, अपनों का पता तो चला...'
अमिताभ की पत्नी जया बच्चन ने भी दिल्ली में मंगलवार को मीडिया को अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी।
जोधपुर:
बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने फैंस को अपने स्वास्थ्य की जानकारी देने के लिए काव्यात्मक अंदाज में अपने स्वास्थ्य का हाल बयां किया।
अमिताभ की तबियत खराब होने पर चिकित्सकों की टीम जोधपुर पहुंची थी, जहां वह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
अमिताभ ने ट्वीट कर कहा, 'कुछ कष्ट बढ़ा, चिकित्सक को चिकित्सा के लिए बुलाना पड़ा, इलाज प्रबल, स्वस्थ हुए नवल, चलो इसी बहाने अपनों को पता चला।'
ये भी पढ़ें: आदित्य ने घायलों के इलाज का उठाया खर्चा, हादसे के बाद मांगी माफ़ी
T 2742 -
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 13, 2018
कुछ कष्ट बढ़ा
चिकिस्तक को चिकिस्ता के लिए बुलाना पड़ा ;
इलाज प्रबल ,
स्वस्थ हुए नवल ,
चलो इसी बहाने , अपनों का पता तो चला ~ ab
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/StAyxRgO6l
मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे अमिताभ ने फरवरी में भी काव्यात्मक अंदाज में ही अपने फैंस से अपने स्वास्थ्य का हाल साझा किया था।
अमिताभ की पत्नी जया बच्चन ने भी दिल्ली में मंगलवार को मीडिया को अभिनेता के स्वास्थ्य की जानकारी दी थी।
वहीं, मंगलवार को ही खुद अमिताभ ने भी अपने ब्लॉग पर बताया था कि वह चिकित्सकों के एक दल से घिरने जा रहे हैं जो उन्हें फिर से ठीक कर देंगे।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि में यूं दिखें आकर्षक, फैशनेबल
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें