logo-image

'रेस 3' का तीसरा गाना 'अल्लाह दुहाई है' रिलीज, नजर आया सलमान खान का नया अंदाज

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'रेस 3' का तीसरा गाना 'अल्लाह दुहाई है' रिलीज हो गया है।

Updated on: 02 Jun 2018, 10:21 AM

मुंबई:

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म 'रेस 3' का तीसरा गाना 'अल्लाह दुहाई है' रिलीज हो गया है।

यह गाना पहली फिल्म रेस के थीम सॉन्ग का ही अपडेटेड वर्जन है। गाने का टीजर सलमान खान से 30 मई को रिलीज किया था।

इस गाने में ब्लैक सूट पहने सलमान खान स्टेज पर गाना गाते नजर आ रहे है। 'अल्लाह दुहाई है' बोल वाला ये गाना 2.47 मिनट का है। सलमान के साथ-साथ जैकलीन, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी इस गाने में नजर आए हैं।

इस गाने को शब्बीर अहमद और श्लोके लाल ने लिखा है और अमित मिश्रा, जोनिता गांधी और श्रीराम चंद्रा ने अपनी आवाज दी है। फिल्म को कंपोज तुषार जोशी ने किया है।

इस गाने को एक घंटे में एक लाख लोग सुन चुके हैं। वहीं पहला 'हीरिए' और दूसरा 'सेल्फिश' गाने ने भी यूट्यूब पर खूब धमाल मचाया। दोनों ही गाने यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर चुके हैं।

फिल्म में सलमान खान, जैकलिन फर्नाडिस, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे कलाकार शामिल हैं।

सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया गया है। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित 'रेस 3' इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।

यहां देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें: जून में 2 या 3 नहीं बल्कि इन 5 फिल्मों का होगा धमाका