logo-image

VIDEO: अल्का याग्निक को 'एक दो तीन' गाने से मिली थी पहचान, पढ़ें 'तेजाब' से 'तमाशा' तक का सफर

अल्का 10 साल की उम्र में अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं। राज कपूर को उनकी आवाज बहुत पसंद आई और उन्होंने अल्का की मुलाकात लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से कराई।

Updated on: 20 Mar 2018, 11:13 AM

मुंबई:

अपनी सुरीली आवाज से लोगों को दीवाना बनाने वालीं अल्का याग्निक 20 मार्च को 52वां जन्मदिन मना रही हैं। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था। वहीं 'तेजाब' फिल्म के गाने 'एक, दो, तीन' से उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में प्लेबैक सिंगर के रूप में पहचान मिली। अब इसका नया वर्जन रिलीज हुआ है, जिसे श्रेया घोषाल ने गाया है।

अल्का 10 साल की उम्र में अपनी मां के साथ मुंबई आ गईं। राज कपूर को उनकी आवाज बहुत पसंद आई और उन्होंने अल्का की मुलाकात लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से कराई। 1979 में 'पायल की झंकार' फिल्म से उन्होंने प्लेबैक सिंगर के रूप में करियर की शुरुआत की। 'लावारिस' फिल्म का गाना 'मेरे अंगने' में जबरदस्त हिट हुआ था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें स्ट्रगल करना पड़ा।

ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित को मिली श्रीदेवी की 'शिद्दत', जान्ह्वी ने किया ऐलान

फिर 1988 में 'तेजाब' फिल्म रिलीज हुई, जिसमें अल्का ने 'एक दो तीन' गाना गाया। यह गाना अल्का के लिए टर्निंग प्वॉइंट साबित हुआ और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी जगह बना ली।

1989 में अल्का ने नीरज कपूर से शादी कर ली थी। हालांकि, वह पिछले 25 साल से पति से अलग रह रही हैं। इसकी वजह कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं बल्कि दोनों का फील्ड अलग-अलग होना है। दोनों ने मिलकर फैसला लिया कि वह अलग रहकर अपने काम पर ध्यान देंगे। उनकी एक बेटी सायशा है।

अल्का अब तक हजारों गानें गा चुकी हैं। हालांकि, कुछ समय से वह गाना नहीं गा रही हैं। उनका मानना है कि बॉलीवुड में गानों की मधुरता खो गई है। वह अच्छे गानें गाना चाहती हैं ना कि फूहड़।

बॉलीवुड में अल्का ने कई सुपरहिट गानें गाए हैं। इनमें 'अगर तुम साथ हो', 'चुरा के दिल मेरा', 'कुछ कुछ होता है', "चांद छुपा बादल में', 'ताल से ताल मिला', 'मेहंदी है रचने वाली' 'टिप टिप बरसा पानी' और 'तुझे याद न मेरी आई' जैसे तमाम गानें शामिल हैं। उन्हें 7 फिल्मफेयर और 2 नेशनल अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें: मिस्र के काहिरा में सैन्य कार्रवाई के दौरान 36 आतंकवादी ढेर