अक्षय कुमार का है मानना, सिर्फ 6 पैक एब्स दिखाना फिटनेस नहीं !
अक्षय की 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके लिए वह जोरशोर से प्रमोशन में जुटे हुए हैं।
मुंबई:
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार रविवार को मैक्स बुपा वाक फॉर हेल्थ 2018 का हिस्सा बने। इस दौरान उन्होंने भारतीयों से स्वास्थ्य की देखरेख करने का आग्रह किया। साथ ही कहा कि फिटनेस का अर्थ सिक्स पैक एप्स बनाना नहीं बल्कि फिट होने से है। मैक्स बुपा वॉक फॉर हेल्थ 2018 में अक्षय ने बिजली पैदा करने वाली एक विशेष मशीन चलाई।
अभिनेता ने बिजली पैदा करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के साथ शारीरिक स्वास्थ्य और पर्यावरण पर नई मशीन के दोहरे स्वास्थ्य लाभ पर बल दिया।
अक्षय ने कहा, 'किसी के पास स्वास्थ्य की अनदेखी करने का कोई बहाना नहीं है, हमें एक शरीर मिला है, एक दिन, एक मौका है, खुद को खोने का डर छोड़कर जिएं, फिटनेस सिक्स पैक एब्स दिखाना नहीं है।'
उन्होंने कहा, 'इसलिए, मैं आप सभी से आग्रह करता हूं, परमेश्वर ने सभी को शरीर दिया है। स्वस्थ बनें, जो आप हमेशा से चाहते हैं। मैं जिम में लाखों रुपये खर्च करने के लिए नहीं कह रहा। मैं सिर्फ आपको इतना कह रहा हूं कि आपके पास जो कुछ है, उसे सहज बनाएं।'
बता दें कि अक्षय की 'पैडमैन' 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है। इसके लिए वह जोरशोर से प्रमोशन में जुटे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: राजस्थान: जज के लिए आज होगी 'पद्मावत' की स्पेशल स्क्रीनिंग
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें