logo-image
ओडिशा नाव हादसे में मरने वालों की संख्या हुई सात, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Punjab: संगरूर जेल में धारदार हथियार से हमला, दो कैदियों की मौत और 2 घायल Punjab: कांग्रेस को झटका, तेजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में होंगे शामिल Karnataka: बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन पहले पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल कर्नाटक: पुलिस ने कांग्रेस नेता रिजवान अरशद और रणदीप सिंह सुरजेवाला को हिरासत में लिया पंजाब में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका पूर्व सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर आज दिल्ली में बीजेपी में शामिल हो गईं.

भारत की सबसे महंगी फिल्म '2.0' का कल इतने बजे रिलीज़ होगा टीज़र, अक्षय कुमार और रजनीकांत मचाएंगे धमाल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मेगास्टार रजनीकांत की 20 का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म के दमदार पोस्टर ने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को दोगुना कर दिया है।

Updated on: 12 Sep 2018, 11:49 PM

मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और मेगास्टार रजनीकांत की 20 का फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। फिल्म के दमदार पोस्टर ने फैंस के एक्साइटमेंट लेवल को दोगुना कर दिया है। अक्षय कुमार ने अपने जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जो की फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे फैंस के लिए किसी ट्रीट से काम नहीं है। पोस्टर में अक्षय '2.0' के अवतार में हैं और उन्हें पहचानना मुश्किल है। फिल्म में अक्षय कुमार ने अपने किरदार के बारे में खुलासा किया कि वह '2.0' में डार्क (नेगटिव ) किरदार निभा रहे है। पोस्टर के बाद कल फिल्म का टीज़र आउट होगा। अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। '2.0' का टीज़र सुबह 9 बजे धमाल मचाने के लिए तैयार है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar) on

और पढ़ें: हाथ में राइफल उठाये अक्षय कुमार की 'केसरी' का पोस्टर रिलीज़, इंस्टाग्राम पर लिखा ये मैसेज

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और थलाइवा की '2.0' साल की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म के विलन अक्षय कुमार का लुक काफी हैरान कर देने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह मूवी 400 करोड़ के बजट में बनी है। यह एशिया की सबसे महंगी फिल्म होगी। बता दें कि '2.0' साल 2010 में आई तमिल ब्लॉकबस्टर मूवी 'इथिरन' की सीक्वल है। इसमें रजनीकांत और ऐश्वर्या राय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस मूवी में रोबोट्स और इंसानों की अलग-अलग दुनिया के बीच की भिड़ंत दिखाई जाएगी। इस फिल्म में वहीं एमी जैक्सन मुख्य नायिका के रूप में नजर आएंगी।