'गोल्ड' से 14 साल पहले इस फिल्म से मौनी ने बॉलीवुड में मारी थी एंट्री, इस हीरो संग किया स्क्रीन शेयर
अपनी सादगी और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली मौनी रॉय की 'गोल्ड' बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमाने में कामयाब रही है।
मुंबई:
टीवी की मशहूर 'नागिन' मौनी रॉय छोटे पर्दे के साथ बड़े पर्दे पर भी धमाल मचा रही हैं। अपनी सादगी और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली मौनी रॉय की 'गोल्ड' बॉक्स ऑफिस पर अपना सिक्का जमाने में कामयाब रही है। फिल्म समीक्ष्कों के साथ फैंस ने फिल्म के लिए तारीफों के पुल बांधे। अगर आप भी 'गोल्ड' को मौनी की डेब्यू फिल्म समझ रहे है, तो हम आपको इसके पीछे के एक सीक्रेट के बारे में बताते है। दरअसल, मौनी ने 'गोल्ड' से नहीं बल्कि 2004 में आई फिल्म 'रन' से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। 'रन' में मौनी एक छोटा रोल प्ले करते हुए नज़र आई थी। मौनी अक्षय कुमार के साथ नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन के साथ पहले रुपहले पर्दे पर नज़र आईं थी। फिल्म की शुरुआत में एक गाने में अभिषेक बच्चन के साथ एक लड़की डांस करते हुए नज़र आई। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि टीवी की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय है।
देश ने 12 अगस्त 1948 में ओलंपिक के दौरान एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। अक्षय कुमार फिल्म में एक हॉकी खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं जिसने ओलंपिक में भारत को अपना पहला स्वर्ण पदक जिताया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मौनी रॉय लीड रोल में है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 'गोल्ड' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
A post shared by mon (@imouniroy) on Jul 31, 2018 at 8:08am PDT
A post shared by mon (@imouniroy) on Jul 16, 2018 at 3:05am PDT
साल 2007 में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' शो से अपने करियर की शुरुआत करने वाली मौनी को टीवी के सुपरहिट सेराइल नागिन से घर-घर में पहचान मिली। इंस्टाग्राम पर भी मौनी की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें 5.81 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं। 'गोल्ड', 'ब्रह्मास्त्र' और 'RAW' (रोमियो अकबर वॉल्टर)' के बाद मौनी मेड इन चाइना में नज़र आएंगी। फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले ही उनकी झोली में तीन और फिल्में आ गई हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी