Box Office: अक्षय कुमार की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ने दूसरे दिन की इतने करोड़ की कमाई
अक्षय की पिछली 4 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि टॉयलेट: एक प्रेम कथा भी 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
मुंबई:
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। यह साल 2017 में सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की मूवी ने रिलीज के पहले दिन 13.10 करोड़ की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन यानि शनिवार को फिल्म की कमाई में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है।
ये भी पढ़ें: दिव्यांका त्रिपाठी को लगी 'गोली', रो पड़े फैंस!
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 16 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि इस वीकेंड तक 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' 50 करोड़ रुपये कमा लेगी।
फिल्म क्रिटिक्स से मूवी को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने एक शब्द में फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है, 'बहुत उम्दा।' यह मूवी पूरे भारत में 3000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
ये भी पढ़ें: 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के सेट पर घायल हुए अमिताभ बच्चन!
#OneWordReview...#ToiletEkPremKatha: Excellent 👍👍👍👍 #TEPK
— taran adarsh (@taran_adarsh) August 11, 2017
अक्षय की पिछली 4 फिल्में 100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है। ऐसा कहा जा रहा है कि टॉयलेट: एक प्रेम कथा भी 100 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
ये भी पढ़ें: फरदीन खान दूसरी बार बने पिता, घर आया नन्हा मेहमान
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य