ऐश्वर्या राय बच्चन इंस्टाग्राम पर करेंगी डेब्यू, कान फिल्म फेस्टिवल 2018 में जाने से पहले होगी एंट्री
ऐश्वर्या जल्द ही कान फिल्म फेस्टिवल 2018 में शामिल होने के लिए फ्रांस रवाना होंगी। फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही 'फन्ने खां' में नजर आएंगी।
मुंबई:
ऐश्वर्या राय बच्चन, बॉलीवुड की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिनसे जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। भले ही वह अब तक इंटरनेट की दुनिया से दूर रही हो, लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो जाती हैं। शायद यही वजह है कि ऐश ने इंस्टाग्राम पर आने का फैसला कर लिया है।
ऐश्वर्या 11 मई को इंस्टाग्राम पर अकाउंट बनाएंगी। खबरों की मानें तो वह खुद इस प्लेटफॉर्म नहीं आना चाहती थीं, लेकिन खास दोस्तों करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के कहने के बाद वह इसके लिए राजी हो गई।
ये भी पढ़ें: #SonamKapoorReception: ऐश्वर्या राय से लेकर माधुरी ने लगाया ग्लैमर का तड़का, गोल्डन लुक में 'बेबो' ने बिखेरा जलवा
बता दें कि आमिर खान ने भी कुछ दिनों पहले इंस्टाग्राम पर एंट्री की थी। हालांकि, बॉलीवुड में कई ऐसे कलाकार हैं, जो सोशल मीडिया से दूर हैं। इनमें करीना कपूर खान, सैफ अली खान, आदित्य रॉय और रानी मुखर्जी जैसे स्टार्स शामिल हैं।
ऐश्वर्या जल्द ही कान फिल्म फेस्टिवल 2018 में शामिल होने के लिए फ्रांस रवाना होंगी। फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही 'फन्ने खां' में नजर आएंगी। इसके पहले 'ऐ दिल है मुश्किल' में शानदार एक्टिंग कर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थी।
ये भी पढ़ें: Cannes Film Festival में कंगना की पहली एंट्री, दीपिका भी फ्रांस पहुंची
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें