logo-image

शादी से पहले दीपिका पादुकोण की मां ने इस शहर में रखी बड़ी पूजा, रणवीर के परिवार को भेजा इनविटेशन

बी-टाउन के मोस्ट फेमस कपल में से एक दीपिका और रणवीर की शादी की तारिख को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।

Updated on: 24 Aug 2018, 09:46 PM

मुंबई:

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी टॉक ऑफ़ द टाउन बन गया है। बी-टाउन के मोस्ट फेमस कपल में से एक दीपिका और रणवीर की शादी की तारिख को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। मनोरंजन गलियारों में बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल की शादी से जुड़ी तैयारियों को लेकर एक खबर सामने आई है। शादी की तैयारियों में बिजी दोनों परिवारों में तैयारियां जोरों-शोरों पर चल रही है। स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक, 'पद्मावत' एक्ट्रेस की मां उजाला पादुकोण ने बड़ी पूजा रखी है। नंदी पूजा में रणवीर के परिवार को भी इनविटेशन भेजा गया है। दीपिका की मां ने बंगलौर में नंदी मंदिर में बात कर ली है और सारी बुकिंग्स भी करवा ली है। यह पूजा शादी से 10 दिन पहले होगी।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल 10 नवंबर को दीपिका और रणवीर सात फेरे लेंगे। फिल्मफेयर के सूत्रों मे शादी की तारीख 10 नबंवर कंफर्म कर दिया है। कुछ समय पहले दीपिका बेंगलुरु में शॉपिंग करती हुई नज़र आई थीं। बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी की ऑनस्क्रीन जोड़ी भी खूब जचती है। दोनों अक्सर एक दूसरे की तस्वीर पर कमेंट करते हैं। रणवीर और दीपिका सोशल मीडिया पर एक दूसरे के लिए प्यार इजहार करते हुए नज़र आ चुके हैं।

 

A post shared by @god_bless_deepveer on Aug 10, 2018 at 9:04am PDT

 

A post shared by @god_bless_deepveer on Jul 4, 2018 at 12:12am PDT

 

A post shared by @god_bless_deepveer on Jul 1, 2018 at 4:15am PDT

और पढ़ें: 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन पर परिणीति चोपड़ा ने पहनी ऐसी ड्रेस, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, मिलने लगी नसीहतें

पद्मावत से पहले दोनों 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ काम कर चुके हैं।