पीएम मोदी और बिग बी से इस रेस में आगे निकलीं दीपिका पादुकोण, शेयर की वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे कामयाब एक्ट्रेस में से एक है।
मुंबई:
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे कामयाब एक्ट्रेस में से एक है।
इंडस्ट्री के साथ दिलों पर राज़ करने वालीं दीपिका पादुकोण ने फॉलोवर्स की रेस में आलिया और कैटरीना को पछाड़ते हुए बाज़ी मारी है।
प्रियंका चोपड़ा के बाद अब दीपिका पादुकोण के फॉलोअर्स की संख्या 2.5 करोड़ पहुंच गई।
दीपिका के गुरुवार को इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 2.4 9 करोड़ थी। आज 'पीकू' एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह फ्लाइंग किस कर रही हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है,'2.5 करोड़।'
'पद्मावत' एक्ट्रेस फ़िल्मी दुनिया के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं।
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on May 11, 2018 at 12:44pm PDT
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Jun 7, 2017 at 3:34am PDT
A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on May 19, 2017 at 1:09pm PDT
और पढ़ें: दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की डेट हुई फाइनल, इस दिन लेंगे सात फेरे
इसके साथ प्रियंका की तरह दीपिका भी मौजूदा समय में इंस्टाग्राम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( 1.35 करोड़) और महानायक अमिताभ बच्चन ( 95 लाख) से आगे हैं।
हाल ही में टाइम मैगज़ीन की लिस्ट में दीपिका पादुकोण और विराट कोहली का नाम शामिल किया गया है। अपने शानदार अभिनय से दिलों पर राज़ करने वाली दीपिका की देश-विदेश में जबरदस्त फैन फॉलोविंग है।
इसके अलावा बी-टाउन के मोस्ट फेमस कपल में से एक दीपिका और रणवीर की शादी की तारीख को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है।
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक, इसी साल 10 नवम्बर को दीपिका और रणवीर सात फेरे लेंगे। फिल्मफेयर के सूत्रों मे शादी की तारीख 10 नबंवर कंफर्म कर दिया है।
'पद्मावत' से पहले दोनों 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' और 'बाजीराव मस्तानी' में साथ काम कर चुके हैं। दर्शक भी रणवीर और दीपिका की जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।
और पढ़ें: दीपिका और रणवीर सिंह की शादी की डेट हुई फाइनल, इस दिन लेंगे सात फेरे
(इनपुट- आईएएनएस)
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां