अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी श्रिया सरीन ने रूसी बॉयफ्रेंड से गुपचुप तरीके से रचाई शादी
'दृश्यम' में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी के किरदार में नज़र आ चुकी श्रिया सरीन ने गुपचुप तरीके से अपने रुसी बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है।
नई दिल्ली:
'दृश्यम' में अजय देवगन की ऑनस्क्रीन पत्नी के किरदार में नज़र आ चुकी श्रिया सरीन ने गुपचुप तरीके से अपने रुसी बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 12 मार्च को शादी के बंधन में बंधे थे।
इस शादी में बॉलीवुड के कुछ ही सितारें शरीक हुए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो ज्यादातर साउथ फिल्मों में नज़र आ चुकी श्रिया ने आंद्रेई कोशेचिव के साथ अपने मुंबई के लोखंडवाला अपार्टमेंट में शादी रचाई है।
श्रिया ने अपनी प्राइवेट लाइफ के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर करने से परहेज़ ही किया है। श्रिया के पति आंद्रेई कोशेचिव राष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी हैं।
अटकलों का बाजार गर्म इस बात से था कि दोनों की शादी उदयपुर में होगी, हालांकि इस खबर को श्रिया ने ख़ारिज कर सिर्फ अफवाह करार दिया था।
ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने भी इस खबर की ट्वीट कर पुष्टि की है।
Actress @shriya1109 married her Russian Boyfriend #AndreKoscheev in a simple ceremony at her home in #Mumbai on March 12th Monday..
— Ramesh Bala (@rameshlaus) March 17, 2018
Wishing the couple a happy and long married life.. :-) pic.twitter.com/HSkRHpIUKM
A post shared by @shriya_saran1109 on Jan 28, 2018 at 10:38am PST
A post shared by @shriya_saran1109 on Oct 28, 2017 at 8:57pm PDT
तमिल और तेलगु की कई फिल्मों में नजर आ चुकी श्रिया ने अपने सिनेमाई सफर की शुरुआत 2001 में फिल्म 'इश्तम' से की थी। श्रिया ने फिल्म 'तुझे मेरी कसम' में बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां