यूपी: रेप मामले में नहीं हुई पुलिस कार्रवाई तो दुखी पीड़िता ने की आत्महत्या की कोशिश
झिंझाना थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने शुक्रवार को जहर खा कर अपनी जान देने की कोशिश की।
नई दिल्ली:
यूपी के शामली जिले में गैंग रेप की शिकार 23 वर्षीय महिला ने कथित रूप से पुलिस और प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न होने पर आत्महत्या की कोशिश की है। झिंझाना थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि महिला ने शुक्रवार को जहर खा कर अपनी जान देने की कोशिश की।
महिला के साथ रेप की घटना 5 अगस्त को हुई थी। जिसके बाद कथित रूप से पुलिस के कार्रवाई न करने पर महिला ने शुक्रवार को आत्महत्या की कोशिश की। महिला का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि 'महिला के साथ हुए रेप के मामले में जांच जारी है। महिला के साथ कथित रूप से रेप करने वाले दो आरोपियों में से एक को शुक्रवार को पकड़ लिया गया है। दूसरा आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।'
वहीं परिवार वालों ने बताया कि महिला पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई न होने से काफी निराश थी। जिसके बाद उसने आत्महत्या का कदम उठाया। महिला के साथ रेप की घटना 5 अगस्त को हुई थी। जिसके बाद महिला के पिता द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
थाना प्रभारी राजकुमार ने कहा कि महिला के पिता ने हमें बताया है कि 'आरोपी लड़कों ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर उन्होंने इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा।'
आगे उन्होंने मामले के बारे में बताते हुए कहा कि 'इस पूरी घटना में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही है। दूसरी आरोपी को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Kajol Daughter : निसा के बर्थडे से पहले इमोशनल हुईं काजोल, बेटी के लिए बयां किया प्यार
-
Lok Sabha Elections 2024: रजनीकांथ से लेकर कमल हासन तक वोट देने पहुंचे ये सितारे, जागरूक नागरिक होने का निभाया फर्ज
-
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ एक्सीडेंट, होगी सीरीयस सर्जरी, काम छोड़कर हॉस्पिटल पहुंचे पति
धर्म-कर्म
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी के दिन इस पेड़ की पूजा करने से हर मनोकामना होती है पूरी
-
Aaj Ka Panchang 19 April 2024: क्या है 19 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Sanatan Dharma: सनातन धर्म में क्या हैं दूसरी शादी के नियम, जानें इजाजत है या नहीं
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति