बिहारः दाह संस्कार के दौरान गिरी आसमानी बिजली, चार की मौत
बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है।
नई दिल्ली:
बिहार के औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में आसमानी बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है जबकि दस लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग दाह संस्कार के लिए एकत्रित हुए थे।
जानकारी के अनुसार कारा के पैक्स अध्यक्ष रमेश दुबे की तबीयत पिछले काफी दिनों से खराब चल रही थी इलजा के दौरान उनकी मौत हो गई। जिसके बाद सभी ग्रामीण दाह संस्कार के लिए ओबरा में जुटे थे।
सभी घायलों को सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा गया। वहां के डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल सभी लोगों का इलाज जारी है। मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने की कोशिश की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल पुलिस अधीक्षक डॉ सत्य प्रकाश एसडीओ प्रदीप कुमार, एसडीपीओ अनूप कुमार दाउदनगर एसडीपीओ राजकुमार तिवारी सहित कई आला ऑफिसर हॉस्पिटल में पहुंच गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मृतक के परिजनों को चार चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। घायलों के समुचित इलाज के लिए विभाग के अनुसार मुआवजा दिया जायेगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत