नीतीश के उद्घाटन से पहले टूटा बांध, तेजस्वी ने पूछा- भ्रष्टाचार पर चुप क्यों हैं CM?
बिहार में भागलपुर में जिस नहर परियोजना का बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उद्घाटन करने वाले थे उसका बांध एक दिन पहले यानी मंगलवार को टूट गया।
नई दिल्ली:
बिहार के भागलपुर में करोड़ों रुपये की लागत से बना बटेश्वर स्थान गंगा पंप नहर सिंचाई परियोजना के उद्घाटन से पहले ही बांध की दीवार टूट जाने से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का उद्घाटन कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
वहीं, 40 साल से बन रही इस परियोजना के तहत बांध के उद्घाटन के पूर्व ही टूट जाने को लेकर विपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बांध टूटने को लेकर नीतीश सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, 'जल संसाधन विभाग भ्रष्टाचार का अड्डा है। मुख्यमंत्री जी इस विभाग के भ्रष्टाचार पर ना जाने क्यों चुप रहते है?'
उन्होंने कहा, '389.31 करोड़ का बांध उद्घाटन के 24 घंटे पहले टूटा। CM ताम-झाम के साथ कल काटने वाले थे फीता। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और बाँध..'
389.31 करोड़ का बांध उद्घाटन के 24 घंटे पहले टूटा। CM ताम-झाम के साथ कल काटने वाले थे फीता। भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा एक और बाँध..
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 19, 2017
बिहार में जल संसाधन मंत्री ललन सिंह हैं, जो नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं।
बिहार और झारखंड में किसानों के लिए सिंचाई के पानी की व्यवस्था करने के लिए भागलपुर जिले के बटेश्वर स्थान में गंगा नदी पर 389.31 करोड़ रुपये की लागत से इस बांध को तैयार किया गया है।
उद्घाटन के पूर्व इस परियोजना की मंगलवार को जांच की जा रही थी। इस दौरान पानी के अत्यधिक दबाव के कारण बांध (कैनाल) की एक दीवार टूट गई। अब इसकी मरम्मत का कार्य जारी है।
और पढ़ें: ट्राई ने घटाई टर्मिनेशन दरें, कम होगा आपका मोबाइल बिल
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को भागलपुर जाने वाले थे, जहां उन्हें करीब 40 साल बाद पूरा हुए बहुप्रतीक्षित बटेश्वर स्थान पंप नहर परियोजना का उद्घाटन करना था। बांध टूट जाने के कारण उनका कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
करीब 40 साल पूर्व इस योजना पर काम प्रारंभ किया गया था। इस योजना के शुरू हो जाने से भागलपुर में 18,620 हेक्टेयर तथा झारखंड के गोड्डा जिला की 4,038 हेक्टयर भूमि सिंचित होगी। इस योजना पर अब तक 828 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि खर्च की जा चुकी है।
और पढ़ें: चेन्नई: पांच में से एक में विटामिन B12 की कमी, जानें कारण
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Chanakya Niti: चाणक्य नीति क्या है, ग्रंथ में लिखी ये बातें गांठ बांध लें, कभी नहीं होंगे परेशान
-
Budhwar Ganesh Puja: नौकरी में आ रही है परेशानी, तो बुधवार के दिन इस तरह करें गणेश जी की पूजा
-
Sapne Mein Golgappe Khana: क्या आप सपने में खा रहे थे गोलगप्पे, इसका मतलब जानकर हो जाएंगे हैरान
-
Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन जरूर करें लाल किताब के ये टोटके, हर बाधा होगी दूर