तेजस्वी यादव का नीतीश पर बड़ा हमला, कहा सीएम के प्रवृति में ही विकृति है
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर वरिष्ठ नेताओं को धोखा देने का आरोप लगाया।
highlights
- सीएम नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
- पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा, नीतीश कुमार की प्रवृति में ही विकृति है
नई दिल्ली:
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर वरिष्ठ नेताओं को धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने नीतीश पर तंज कसते हुए कहा कि उनकी (नीतीश) प्रवृति में ही ऐसी विकृति है।
तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें मांझी ने कहा था, 'कुचक्र रचकर मुझे मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाया गया।'
तेजस्वी ने कहा, 'मांझी जी, जिस शख्स की पूरी राजनीति ही कुचक्र, छल, कपट, प्रपंच, षड्यंत्र, पलटी और स्वार्थ से भरी हो और जिसकी प्रवृति में ही ऐसी विकृति हो, तो उनसे उम्मीद भी क्या कर सकते हैं।?'
तेजस्वी ने नीतीश पर तंज कसते हुए बयान जारी कर कहा, 'जॉर्ज फर्नाडिस, लालू प्रसाद, शरद यादव, उपेन्द्र कुशवाहा, जीतनराम मांझी, राहुल गांधी और नरेंद्र मोदी सहित अनेक पुरोधाओं को हमारे नीतीश चाचा जी अलग-अलग अवसरों पर जरूरत मुताबिक इस्तेमाल कर दगा दे चुके हैं।'
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी ने नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा, 'इनको (नीतीश) क्या उपाधि दी जाए, यह आप ही निर्धारित कीजिए क्योंकि उपरोक्त सभी नेता साधारण गुणों से संपन्न हैं, जबकि नीतीश जी तो अतिसाधारण प्रतिभा के अति अतिसाधारण सर्वगुण संपन्न व्यक्ति हैं। इनके जोड़ का व्यक्तित्व देशभर क्या पूरे विश्व में नहीं है। वह कभी भी आपकी छवि धूमिल कर और करवा सकते हैं।'
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य