logo-image

बिहार के बेतिया में गैंगस्टर बबलू दुबे की कोर्ट परिसर में गोली मार कर हत्या

बिहार के पश्चिम चंपारन के बेतिया सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए गैंगस्टर बबलू दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Updated on: 11 May 2017, 05:23 PM

नई दिल्ली:

बिहार के पश्चिम चंपारन के बेतिया सिविल कोर्ट में पेशी के लिए आए गैंगस्टर बबलू दुबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बबलू दुबे पर रंगदारी, हत्या और अपहरण के कई केस चल रहे थे। गोली लगने के बाद बबलू यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

बबलू दुबे को गोली उस वक्त मारी गई जब वो पेशी के लिए कोर्ट आने के बाद वापस जेल जाने के लिए निकला था। कोर्ट परिसर में पहले से घात लगाए बैठ अपराधियों ने बबलू यादव के परिसर में आते ही उस पर ताबड़तोड़ 5 गोलियां बरसा दी।

कोर्ट परिसर में अचानक हुई गोलीबारी से वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक बबलू दुबे का नक्सलियों से भी सांठ-गांठ था।

गौरतलब है कि बबलू दुबे पर मुजफ्फरपुपर में सड़क बना रही एक कंपनी के दो इंजीनियरों की हत्या का मामला भी दर्ज था। बबलू यादव के दूसरे गैंग से भी दुश्मनी चल रही थी।

ये भी पढ़ें: मातम में बदला खुशी का माहौल, मैरिज हॉल की दीवार गिरने से 4 बच्चों समेत 25 की मौत

ये भी पढ़ें: महात्मा गांधी के पोते गोपाल गांधी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बना सकता है विपक्ष