22 महीने बाद बिहार के बेउर जेल से रिहा हुए बाहुबली विधायक अनंत सिंह
बिहार में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक अदालत से जमानत मिल जाने के बाद 22 महीने बाद पटना के बेउर जेल से शनिवार को रिहा हो गए।
नई दिल्ली:
बिहार में मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह एक अदालत से जमानत मिल जाने के बाद 22 महीने बाद पटना के बेउर जेल से शनिवार को रिहा हो गए। जेल से रिहाई के बाद उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया। जेल से निकलने के बाद समर्थकों के काफिले के साथ सिंह अपने पटना आवास पर पहुंचे और वहां से सीधे बाढ़ के लदमा गांव के लिए रवाना हो गए।
जेल से निकलने के 'छोटे सरकार' के रूप में चर्चित सिंह ने संवाददाताओं द्वारा राजनीति के विषय में पूछे गए किसी भी प्रश्न का उत्तर नहीं दिया। उन्होंने कहा, 'मैं 22 महीने से जेल में था और अब बाहर आ गया हूं। अभी तो रिहा हुआ हूं और लोगों से मिलने के बाद आपलोगों (पत्रकारों) से बात करूंगा।'
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को गया की एक अदालत ने अनंत सिंह को पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी से जुड़े एक मामले में राहत देते हुए जमानत दी थी। अनंत सिंह के खिलाफ 16 फरवरी, 2015 को पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के भांजे उपेंद्र मांझी ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
और पढ़ें: सुशील मोदी ने लालू यादव पर कांति यादव को मंत्री बनाने के बदले ज़मीन हथियाने का लगाया आरोप
विभिन्न मामलों में अनंत को जून 2015 में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद विधानसभा चुनाव में जद (यू) ने उनको टिकट नहीं दिया। वह जेल में रहते ही मोकामा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीते। इस क्रम में सिंह को एक-एक कर सभी मामलों में जमानत मिल गई।
और पढ़ें: RPS Vs RCB: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के हाथों हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुआ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Arti Singh Wedding: सुर्ख लाल जोड़े में दुल्हन बनीं आरती सिंह, दीपक चौहान संग रचाई ग्रैंड शादी
-
Arti Singh Wedding: दुल्हन आरती को लेने बारात लेकर निकले दीपक...रॉयल अवतार में दिखे कृष्णा-कश्मीरा
-
Salman Khan Firing: सलमान खान के घर फायरिंग के लिए पंजाब से सप्लाई हुए थे हथियार, पकड़ में आए लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे
धर्म-कर्म
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Mulank 8 Numerology 2024: क्या आपका मूलांक 8 है? जानें मई के महीने में कैसा रहेगा आपका करियर
-
Hinduism Future: पूरी दुनिया पर लहरायगा हिंदू धर्म का पताका, क्या है सनातन धर्म की भविष्यवाणी