Big Boss 12 में लगेगा कॅामेडी का तड़का, पति संग नजर आएंगी कॉमेडियन भारती सिंह
यह जोड़ा इससे पहले डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' में भाग ले चुका है और स्टंट आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग पूरी कर चुका है।
पणजी:
टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 12' जल्द शुरू होने जा रहा है। इसमें कॉमेडियन भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ नजर आएंगी। भारती का कहना है कि वह नहीं चाहतीं कि उन्हें 'झगड़ा क्वीन' का तमगा मिले और उम्मीद करती हैं कि लोगों को शो में यह जोड़ा पसंद आएगा और वे इनके लिए वोट करेंगे। यह जोड़ा इससे पहले डांस रिएलिटी शो 'नच बलिए' में भाग ले चुका है और स्टंट आधारित शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग पूरी कर चुका है। अब दर्शक इन्हें 'बिग बॉस 12' में देखेंगे। इसकी मेजबानी सलमान खान करेंगे।
हर्ष ने सोमवार को गोवा में कहा, 'सलमान खान ने जब 'वीकेंड का वार' में अपना कोट उतार कर लोगों को डांट लगा दी थी तो मैं डर गया था।'
आयोजन स्थल पर नाव से बिना शर्ट पहने पहुंचे सलमान खान ने मजाक में कहा कि कपड़े पहनना उनसे सहन नहीं होता।
ये भी पढ़ें: Big Boss 12: क्या एडल्ट स्टार डैनी डी और महिका शर्मा होंगे सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स? इनकी फीस जानकर रह जाएंगे दंग
भारती ने सलमान की ओर देखते हुए कहा, 'लोग मुझे 'कॉमेडी क्वीन' बुलाते हैं। मैं 'झगड़ा क्वीन' नहीं बनना चाहती। हर्ष अगर पहले सप्ताह में ही बाहर हो गए तब भी मैं अंत तक रहना चाहती हूं। और कृपया आप मुझसे हर सप्ताह मिलिए।'
'बिग बॉस 12' का प्रसारण 'कलर्स' पर 16 सितंबर से होगा। इसमें इस बार जोड़ियां प्रतिभागी होंगी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें