बिग बॉस में मेरा अपमान हुआ, इसलिए आया भूकंप: ओम स्वामी
हाल ही में ओम स्वामी को रेलवे स्टेशन पर लोगों के सामने कपड़े बदलते देखा गया था। वह सुर्खियों में रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
नई दिल्ली:
'बिग बॉस' सीजन 10 के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रहे ओम स्वामी एक बार फिर चर्चा मे हैं। बाबा का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह दावा कर रहे हैं कि हाल में उत्तराखंड में आए भूकंप की वजह बिग बॉस है। जी हां, उन्होंने कहा कि बिग बॉस में उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया, जिसके कारण भूकंप आया।
ओम स्वामी ने आगे कहा कि वह शिव भक्त हैं। भगवान शिव ने बिग बॉस के घर में उनकी बेइज्जती करने वालों को सजा दी है। यही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि अगर लोग उनके साथ बुरा व्यवहार करेंगे तो नेपाल की तरह भयानक भूकंप आएगा।
ये भी पढ़ें: बिग बॉस 10 के ग्रैंड फिनाले से पहले ओम स्वामी के बोल, मेरी वजह से हुआ 'जल्लीकट्टू' और 'नोटबंदी'
गौरतलब है कि बिग बॉस में अपने साथी कंटेस्टेंट्स पर पेशाब फेंकने की वजह से ओम स्वामी को घर से बाहर निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने सलमान खान को बिग बॉस में बुलाने के लिए धमकी भी दी।
हाल ही में ओम स्वामी को रेलवे स्टेशन पर लोगों के सामने कपड़े बदलते देखा गया था। वह सुर्खियों में रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।
ये भी पढ़ें: न्यूज़ नेशन से खास बातचीत में ओम स्वामी ने कहा,'सलमान को मैंने थप्पड़ मारा' शो स्क्रिप्टेड है
यहां देखें वीडियो:
ये भी पढ़ें: क्या आप जानते हैं, ग्रीन टी पीने के फायदे से ज्यादा होते हैं नुकसान
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
April Panchak Date 2024: अप्रैल में कब से कब तक लगेगा पंचक, जानें क्या करें क्या ना करें
-
Ramadan 2024: क्यों नहीं निकलते हैं कुछ लोग रमज़ान के आखिरी 10 दिनों में मस्जिद से बाहर, जानें
-
Surya Grahan 2024: क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानें कब लगेगा अगला ग्रहण
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए