logo-image

जानें: आपके लिए कैसा है यह सप्ताह

इस सप्ताह मेष, धनु और वृषभ राशि वाले लोगों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। वहीं सिंह, कन्या, तुला और धनु राशिफल वाले लोगों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायक है।

Updated on: 13 Sep 2016, 04:13 PM

New Delhi:

इस सप्ताह मेष, धनु और वृषभ राशि वाले लोगों की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। वहीं सिंह, कन्या, तुला और धनु राशिफल वाले लोगों के लिए यह सप्ताह काफी लाभदायक है।

मेष: आपको इस हफ्ते शारीरिक समस्या रह सकती है। काम तो करेंगे लेकिन क्रेडिट मिलने में देरी हो सकती है।

वृषभ: कार्यस्थल पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। संतान सुख की प्राप्ति का योग वृषभ राशि वालों के लिए बन रहा है।

मिथुन: विरोधियों को पराजित करने का योग बन रहा है। साथ ही धन प्राप्ति हो सकती है।

कर्क: पुराने साथियों से मुलाकात हो सकती है। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

सिंह: कोर्ट में रुके काम पूरे हो सकते हैं। लाइफपार्टनर से सामंजस्य काफी अच्छा रहेगा। छुट्टी के दिन कुछ दिक्कत हो सकती है।

कन्या: रुके कामों में तेजी आ सकती है। पूराने विवादों का हल निकल सकता है। साथ ही नौकरी में प्रमोशन का योग है।

तुला: इस हफ्ते आय बढ़ सकती है। संतान संबंधी मामलों में चिंता हो सकती है।

वृश्चिक: दोस्तों से विवाद खत्म हो सकते हैं। छात्रों को खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में शांति रहेगी।

धनु: धनु राशि वालों को संभलकर काम करने की जरूरत है। अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। काम का बोझ आपको थका सकती है।

मकर: नौकरी में आराम रहेगा। संतान सुख बेहतर है। गुरुवार को प्रसन्नतापूर्वक रहेगी।

कुंभ: विवादित मामलों में जीत होगी। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है। सावधान रहें।

मीन: आय के मामले सुलझेंगे, लेकिन वृहस्पतिवार के बाद आमदनी में कमी हो सकती है। छात्रों को नए संसाधन मिल सकते हैं।