राम मंदिर के लिए फिर होगा आंदोलन : विनय कटियार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्टार प्रचारक सांसद विनय कटियार ने रविवार को यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है कि राम मंदिर नहीं बना तो प्रचंड आंदोलन होगा। कटियार ने यह भी कहा है कि कैराना से पलायन कर गए लोगों को फिर से वहां बसाया जाएगा।
नई दिल्ली:

कटियार ने कहा, 'राम मंदिर तीन तरीकों से बन सकता है। पहला तरीका न्यायालय के आदेश पर, जबकि दूसरा तरीका संसद में कानून बनाकर और तीसरा आम सहमति के आधार पर।'
और पढ़ें: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव: सपा-कांग्रेस ने डोर टू डोर प्रचार करने का अपनाया नया तरीका
उन्होंने कहा कि यदि इसके बाद भी राम मंदिर नहीं बना तो फिर इसके लिए एक प्रचंड आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर राम मंदिर के निर्माण का कार्य किया जाएगा। जनसभा के दौरान कटियार ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर कैराना से पलायन कर गए लोगों को फिर से कैराना में बसाया जाएगा।
और पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव: पांचवें चरण के लिए प्रचार खत्म, सोमवार को 51 सीटों पर मतदान
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें