सुखबीर सिंह बादल ने कहा-मां बदल लेते हैं सिद्धू, 6 महीने में छोड़ देंगे कांग्रेस
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिद्धू हर दूसरे दिन अपनी मां बदल लेते हैं और 6 महीने के अंदर कांग्रेस छोड़ देंगे।
नई दिल्ली:
पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सिद्धू हर दूसरे दिन अपनी मां बदल लेते हैं और 6 महीने के अंदर कांग्रेस छोड़ देंगे।
सुखबीर सिंह बादल ने कहा, "नवजोत सिंह एक मानव बम हैं और मैं लिखकर दे सकता हूं कि वो 6 महीने के अंदर कांग्रेस छोड़ देंगे।"
नवजोत सिंह सिद्धू के मां वाले बयान पर सुखबीर सिंह बादल ने चुटकी ली और कहा "सिद्धू हर दूसरे दिन अपनी मां बदल लेते हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि वो बताएं उनकी कितनी मां हैं।"
कांग्रेस में शामिल होने के समय नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि बीजेपी कैकेयी, अकाली मंथरा है और उनके लिये कांग्रेस कौशल्या की तरह है।
सिद्धू ने कांग्रेस में शामिल होने दौरान हुए प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि "मैं पैदाइशी कांग्रेसी हूं। मेरी घर वापसी हुई है। मेरा अस्तित्व कांग्रेस है। कांग्रेस में आकर जड़ों से जुड़ गया, मेरे पिता बरसों तक कांग्रेस में रहे। ये सिद्धू की निजी लड़ाई नहीं, पंजाब की लड़ाई है।"
कांग्रेस में शामिल होने के पहले सिद्धू के आम आदमी पार्टी में शामिल होने को लेकर भी बातचीत चल रही थी।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Ayush Sharma Trolling: 'मुझे जानवर जैसा समझा...'ट्रोलर्स के कमेंट्स पर रो पड़े आयुष शर्मा, कह दी इतनी बड़ी बात
-
Thalapathy Vijay Inured: घायल हुए साउथ एक्टर थलापति विजय, फैंस ने स्पॉट किए चोट के निशान
-
Arijit Singh Birthday: इंडियन आइडल में रिजेक्शन से सलमान खान संग झगड़े तक, ऐसी रही अरिजीत सिंह की जर्नी
धर्म-कर्म
-
Budh Grah Margi 2024: सावधान!! आज शाम ग्रहों के राजकुमार बदल रहे हैं अपनी चाल, इन राशियों के लिए हैं खतरनाक
-
Maa Lakshmi Puja For Promotion: अटक गया है प्रमोशन? आज से ऐसे शुरू करें मां लक्ष्मी की पूजा
-
Guru Gochar 2024: 1 मई के बाद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, पैसों से बृहस्पति देव भर देंगे इनकी झोली
-
Dharma According To Ramayana: रामायण के अनुसार धर्म क्या है? जानें इसकी खासियत