यूपी में बनेगा महागठबंधन? समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आरएलडी साथ लड़ेगी चुनाव
कांग्रेस ने कहा है कि वो समाजवादी पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश चुनावों के लिये गठबंधन करने के लिये तैयार है।
नई दिल्ली:
समाजवादी पार्टी के चिन्ह साइकिल पर चुनाव आयोग का फैसला आने के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। कांग्रेस ने कहा है कि वो समाजवादी पार्टी के साथ उत्तर प्रदेश चुनावों के लिये गठबंधन करने के लिये तैयार है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद ने कहा है कि कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन करने के लिये तैयार है। उन्होंने कहा कि ये गठबंधन अखिलेश यादव के नेतृत्व में होगा।
अखिलेश यादव ने लखनऊ में गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इसके लिये एक-दो दिन इंतज़ार करना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित ने भी कहा है कि उनकी पार्टी गठबंधन के लिये तैयार है और इस संबंध में जल्द ही फैसला हो जाएगा।
इससे पहले दोनों दलों ने गठबबंधन को लेकर संकेत दिये थे। अब दोनों ही दलों की तरफ से गठबंधन की पुष्टि की गई है। ऐसे में सिर्फ गठबंधन की औपचारिकता रह गई है और सीटों को लेकर चर्चा की जानी है।
लाइव अपडेट्स:
लखनऊ में अखिलेश यादव, राम गोपाल यादव, किरण मय नंदा के बीच बैठक जारी
Lucknow: Meeting underway at 5 Kalidas Marg. Akhilesh Yadav, Ramgopal Yadav, Naresh Agarwal & Kiranmoy Nanda present
— ANI UP (@ANINewsUP) January 17, 2017
# मुलायम सिंह यादव ने 38 प्रत्याशियों की सूची सौंपी अखिलेश को
# शिवपाल सिंह यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव
# शिवपाल यादव के पुत्र आदित्य यादव यशवंत नगर से लड़ेंगे चुनाव
# ओमप्रकाश सिंह ,नारद यादव से लेकर सदाब फ़ातिमा तक का नाम दिया मुलायम सिंह यादव ने
# मुलायम सिंह यादव कोई प्रत्याशी नहीं उतारेंगे मैदान में
# मुलायम सिंह यादव संरक्षक के तौर पर मुलायम सिंह यादव अंतिम मुहर लगाएँगे
# सपा और कांग्रेस के गठबंधन से उत्तर प्रदेश का भला होगा, हाई-कमान जैसा कहेंगी वैसा ही करूंगी: शीला दीक्षित, यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की दावेदार
# अगर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हुआ तो मैं मुख्यमंत्री पद की अपनी उम्मीदवारी वापस ले लूंगी: शीला दीक्षित, यूपी में कांग्रेस की मुख्यमंत्री पद की दावेदार
# गठबंधन का नेतृत्व अखिलेश यादव करेंगे: गुलाम नबी आज़ाद, नेता कांग्रेस
#फिलहाल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के गठबंधन पर बात हो रही है, बाद में दूसरे दलों के साथ महागठबंधन पर चर्चा की जाएगी: गुलाम नबी आज़ाद, नेता कांग्रेस
# कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का गठबंधन होगा लेकिन बाकी की औपचारिकताएं जल्द ही पूरी कर ली जाएगी: गुलाम नबी आज़ाद, नेता कांग्रेस
# कांग्रेस के साथ गठबंधन पर फैसला एक-दो दिन में हो जाएगा: अखिलेश यादव
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Maidan BO Collection: मैदान ने बॉक्स ऑफिस पर पूरा किया एक हफ्ता, बजट की आधी कमाई भी नहीं कमा पाई फिल्म
-
Happy Birthday Arshad Warsi: मुन्ना भाई के सर्किट का जन्मदिन आज, पैप्स के साथ काटा बर्थडे केक, वीडियो हुई वायरल
-
Sunny Deol Post: सनी देओल के लेटेस्ट लुक पर फिदा हुईं ये एक्ट्रेस, सरेआम कर डाला ये कमेंट
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024 Date: हनुमान जयंती पर बनेगा गजलक्ष्मी राजयोग, जानें किन राशियो की होगी आर्थिक उन्नति
-
भारत के इस मंदिर में नहीं मिलती पुरुषों को एंट्री, यहां होते हैं कई तांत्रिक अनुष्ठान
-
Mars Transit in Pisces: 23 अप्रैल 2024 को होगा मीन राशि में मंगल का गोचर, जानें देश और दुनिया पर इसका प्रभाव
-
Kamada Ekadashi 2024: कामदा एकादशी से पहले जरूर करें 10 बार स्नान, सफलता मिलने में नहीं लगेगा समय