logo-image

Asian Games 2018: एशियाई खेलों में आज (29 अगस्त) का शेड्यूल यहां देखें

भारत के लिए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों का 10वां दिन शानदार रहा। इस दिन भारत को कई ऐतिहासिक पदक मिले। भारत को एथलेटिक्स से अच्छी खबरें ज्यादा मिली।

Updated on: 29 Aug 2018, 06:52 AM

नई दिल्ली:

भारत के लिए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों का 10वां दिन शानदार रहा। इस दिन भारत को कई ऐतिहासिक पदक मिले। भारत को एथलेटिक्स से अच्छी खबरें ज्यादा मिली। मनजीत सिंह ने पुरुषों की 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत तो वहीं इसी स्पर्धा में जेसन जॉनसन ने भी रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में भारत को 2002 के बाद पहली बार पदक मिला जबकि 1962 के बाद भारत ने इस स्पर्धा में पहली बार स्वर्ण और रजत हासिल किए हैं। 1962 में एशियाई खेलों का आयोजन जकार्ता में किया गया था।

आईए जानते हैं एशियाई खेलों के 11वें दिन का शेड्यूलः

मुक्केबाजी:

12:15PM- पुरुष लाइट फ्लाई (49 किग्रा) क्वार्टर फाइनल: अमित बनाम किम जांग रियांग (उत्तर कोरिया)

05:15PM- पुरुष लाइट वेल्टर (64 किग्रा) क्वार्टर फाइनल: धीरज बनाम बातरसुख चिन्जोरिग (मंगोलिया)

01:45PM- पुरुष मिडिल (75 किग्रा) क्वार्टर फाइनल: विकास कृष्ण बनाम टीटी एरबिएक (चीन)

02:15- महिला फ्लाई (51 किग्रा) क्वार्टर फाइनल : सरजूबाला देवी बनाम चांग युआन (चीन)

08:00AM- ब्रिज

वॉलीबॉल:

03:00AM- महिला: भारत बनाम हांगकांग

एथलेटिक्स:

04:30AM- पुरुष 20 किमी पैदल चाल: इरफान कोलोथुम थोडी, मनीष सिंह रावत

04:40AM- महिला 20 किमी पैदल चाल: सौम्या बेबी, खुशबीर कौर

07:30AM- महिला हेप्टाथलन: स्वप्ना बर्मन, पूर्णिमा हेमब्रम

04:45PM- पुरुष त्रिकूद फाइनल: राकेश बाबू अरायन वीत्तिल, अरपिंदर सिंह

05:35PM- महिला 200 मीटर फाइनल: दुती चंद

06:00PM- पुरुष 1500 मीटर क्वालीफिकेशन: मंजीत सिंह, जिनसन जॉनसन

06:45PM- पुरुष 4x400 मीटर रिले क्वालीफिकेशन: इंडिया

और पढ़ेंः Asian Games 2018: एथलेटिक्स-बैडमिंटन में भारत को मिली ऐतिहासिक सफलता

कैनो-कयाकिंग:

07:20AM- कयाक फोर (के4) 500 मीटर पुरुष: इंडिया

09:00AM- कयाक डबल (के2) 1000 मीटर पुरुष: चिंग चिंग सिंग अरामबम/नाओचा सिंह लैतोन्जम

साइकिलिंग:

07:30AM- महिला ओमनियम (स्क्रैच रेस): मनोरमा देवी

07:50AM- पुरुष स्प्रिंट क्वालीफिकेशन: एसो, रंजीत सिंह

08:35AM- पुरुष 4000 मीटर व्यक्तिगत परसूट: मंजीत सिंह

हैंडबॉल:

12:30PM- पुरुष मुख्य राउंड ग्रुप 3: भारत बनाम इंडोनेशिया

हॉकी:

06:30PM- महिला सेमीफाइनल: भारत बनाम चीन

जूडो: 07:30AM

कुराश: 12:30PM

महिला 63 किग्रा: बिनिशा बीजू नायकट्टू

पुरुष 81 किग्रा: मनीष टोकस, कुणाल

स्क्वॉश:

11:00AM महिला टीम पूल बी : भारत बनाम चीन

और पढ़ेंः Asian Games 2018: नीरज को स्वर्ण, सुधा, घरुण और नीना को रजत पदक

टेबल टेनिस:

08:30AM- मिक्स्ड डबल्स: एंथनी अमलराज/मधुरिका पाटकर, अचंत शरत कमल/मनिका बत्रा