Asian Games 2018: भारतीय महिला स्क्वॉश टीम फाइनल में पहुंची, मेडल हुआ पक्का
भारत की महिला स्क्वॉश टीम ने शानदार प्रदर्शन कर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
जकार्ता:
भारत की महिला स्क्वॉश टीम ने शानदार प्रदर्शन कर यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में शुक्रवार को टीम स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
इस प्रवेश के साथ भारतीय महिलाओं ने अपने लिए एक पदक पक्का कर लिया है।
जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल कार्तिक, सुनैना कुरुविल्ला और तन्वी खन्ना की टीम ने सेमीफाइनल मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
इस मुकाबले के पहले मैच में जोशना ने मलेशिया की निकोल डेविड को 12-10, 11-9, 6-11, 10-12, 11-9 से मात देकर भारतीय टीम को 1-0 की बढ़त दी थी।
और पढ़ेंः Asian Games 2018: 3 गोल्ड जीतते ही एशियाई खेलों में भारत रच देगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड
भारत ने इसके बाद दूसरे मुकाबले में भी जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई, जहां उसका सामना जापान या हांगकांग में से किसी एक टीम से होगा।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां