Asian Games 2018: एशियाई खेलों में पीवी सिंधु बनीं सिल्वर मेडल जीतने वालीं इकलौती भारतीय महिला
वर्ल्ड नम्बर-3 बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने यहां 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को 10वें दिन महिला एकल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया।
जकार्ता:
वर्ल्ड नम्बर-3 बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु ने यहां 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को 10वें दिन महिला एकल स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया।
सिंधु को फाइनल में चीनी ताइपे की खिलाड़ी और वर्ल्ड नम्बर-1 ताइ जु यिंग से हार मिली। ऐसे में वह स्वर्ण पदक से चूक गई।
भारतीय खिलाड़ी सिंधु भले ही स्वर्ण से चूक गई हो, लेकिन उन्होंने एक नई उपलब्धि अपने नाम की है। वह एशियाई खेलों में इस प्रतियोगिता की किसी भी स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली एकमात्र भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बन गई हैं।
फाइनल में यिंग ने सिंधु को 34 मिनटों के भीतर सीधे गेमों में 21-13, 21-16 से मात दी और सोने पर कब्जा जमाया। यिंग का भी यह एशियाई खेलों में पहला स्वर्ण पदक है।
यिंग ने शुरुआत से ही सिंधु पर दबाव बनाना जारी रखा हुआ था। यिंग ने पहले ही सिंधु को 5-0 से पछाड़ दिया। अपनी फुर्ति से सिंधु के खिलाफ आक्रामक खेल खेलते हुए चीनी ताइपे की खिलाड़ी ने पहला गेम केवल 16 मिनटों के भीतर 21-13 से जीत लिया।
और पढ़ेंः Asian Games 2018: तीरंदाजी में भारतीय महिला-पुरुष की कंपाउंड टीम ने जीता सिल्वर मेडल
दूसरे गेम में भी सिंधु को यिंग के खिलाफ कमजोर देखा गया। वह 9-6 से पिछड़ रही थीं। इस बीच, सिंधु ने एक अंक लेकर यिंग की बढ़त को कम करने की कोशिश की लेकिन वह असफल रही और दूसरा गेम 18 मिनटों में 16-21 से हार गई।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
400 साल पहले 2 फीट की थी मूर्ति, अब हो गई है 12 फीट ऊंची, जानें भूफोड़ हनुमान जी की रहस्यमयी कहानी
-
Aaj Ka Panchang 24 April 2024: क्या है 24 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Vastu Tips For Study: वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के लिए ये दिशा है बेस्ट
-
Power of Sanatan Dharma: सनातन धर्म की शक्ति क्या है? जानें इसका इतिहास और महत्व