logo-image

Asian Games 2018: नौकायन टीम ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

भारत को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को नौकायन स्पर्धा से पहला स्वर्ण पदक हासिल हुआ।

Updated on: 24 Aug 2018, 09:58 AM

जकार्ता:

भारत को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में छठे दिन शुक्रवार को नौकायन स्पर्धा से पहला स्वर्ण पदक हासिल हुआ। स्वर्ण सिंह, भोनाकल दत्तू, ओम प्रकाश और सुखमीत सिह की टीम ने नौकायन में पुरुषों की क्वाड्रपल स्कल्स टीम स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया।

भारतीय टीम ने फाइनल में 6 मिनट और 17.13 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने भारत की झोली में छठा स्वर्ण पदक डाला है।

इस स्पर्धा का रजत पदक इंडोनेशिया और कांस्य पदक थाईलैंड ने जीता।

इसी स्पर्धा में भारत को शुक्रवार को दो कांस्य पदक भी हासिल हुए हैं। 

वहीं दुष्यंत ने नौकायन में पुरुषों की लाइटवेट एकल स्कल्स स्पर्धा के फाइनल में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता।

फाइनल में दुष्यंत ने इस स्पर्धा को समाप्त करने में 7 मिनट और 18.76 सेकेंड का समय लगाते हुए कांस्य पर निशाना साधा।

दुष्यंत ने 2014 में भी एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया था। हालांकि, इस बार उनका समय पिछले एशियाई खेलों से बेहतर है।

और पढ़ेंः Asian Games 2018: नौकायन में दुष्यंत ने लाइटवेट एकल स्कल्स में कांस्य जीता

उन्होंने इंचियोन में 2014 में हुए एशियाई खेलों में इस स्पर्धा को 7 मिनट और 26.27 सेकेंड में पूरा किया था।

इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी ह्यूनसु पार्क ने जीता। उन्होंने 7 मिनट और 12.86 सेकेंड का समय लिया।