logo-image

Asian Games 2018: 3 गोल्‍ड जीतते ही एशियाई खेलों में भारत रच देगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड

इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों को खत्म होने में आज से सिर्फ 3 दिन ही बचे हैं। 18वें एशियाई खेलों में भारत के पास एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है।

Updated on: 31 Aug 2018, 10:48 AM

नई दिल्ली:

इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों को खत्म होने में आज से सिर्फ 3 दिन ही बचे हैं। 18वें एशियाई खेलों में भारत के पास एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है। ऐसे में अगर भारत बचे 3 दिन में 3 गोल्ड और जीत लेता है तो भारत अबतक हुए सभी एशियाई खेलों में जीते हुए 15 गोल्ड मेडल का रिकॉर्ड तोड़ देगा। दरअसल, भारत ने अभी तक 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

बता दें कि साल 1951 में भारत ने पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा लिया था। 1951 में एशियाई खेलों का आयोजन दिल्ली में हुआ था। इस एशियाई खेलों में भारत कुल 51 मेडल जीते थे जिसमें 15 गोल्ड, 16 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए थे। इसमें सबसे ज्यादा 10 गोल्ड एथलीटों द्वारा जीते गए थे। इसमें भारत दूसरे रैंक पर रहा था।

भारत ने 1951 में 15 गोल्ड जीते थे इसके अलावा भारत ने अबतक किसी भी एशियाई खेलों में 15 से ज्यादा गोल्ड नहीं जीते हैं। साल 1982 में एशियाई खेलों का आयोजन नई दिल्ली में आयोजित हुआ था जिसमें भारत ने कुल 57 मेडल के साथ 13 गोल्ड, 19 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

इसके अलावा 2010 के एशियाई खेलों में कुल 65 मेडलों के साथ 14 गोल्ड, 17 सिल्वर और 34 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।

और पढ़ेंः जानिए 1951 से 2018 तक एशियाई खेलों में भारत का सफर, क्या इस बार 2014 का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे भारतीय एथलीट!

बता दें कि साल 1951 से अबतक भारत ने एशियाई खेलों में कुल 634 मेडलों के साथ 144 गोल्ड, 186 सिल्वर और 304 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है।