Asian Games 2018 : भारत को निशानेबाजी में मिला पहला कांस्य पदक, अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने दिलाई जीत
भारत की निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने रविवार को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता।
जकार्ता:
भारत की निशानेबाज अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार ने रविवार को 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में कांस्य पदक जीता। इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियाई खेलों (Asian games) के पहले दिन यह भारत की झोली में गिरा पहला पदक है।अपूर्वी और रवि की जोड़ी ने इस स्पर्धा के फाइनल में 429.9 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक ताइवान की जोड़ी ने 494.1 अंक हासिल करते हुए जीता। इलिमिनेशन की कगार पर बैठी चीन ने शानदार वापसी करते हुए 492.5 अंक हासिल कर रजत पदक पर कब्जा जमाया।
Medal Alert: 1st Medal (Bronze) for India via Apurvi Chandela/ Ravi Kumar in 10m Air Rifle Mixed Team (Shooting) event #AsianGames2018 pic.twitter.com/X1PBt9qY3A
— India@AsianGames2018 (@India_AllSports) August 19, 2018
भारतीय टीम ने इस स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में दूसरा स्थान हासिल किया।
ये भी पढ़ें: Asian Games 2018: भारतीय महिला कबड्डी टीम ने किया जीत का शानदार आगाज, जापान को 43-12 से दी करारी मात
भारतीय टीम को 835.3 अंक हासिल हुए। इस सूची में शीर्ष-5 टीमों ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। पहले स्थान पर दक्षिण कोरिया ने 836.7 अंकों के साथ कब्जा जमाया।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें प्रभु यीशु के बलिदान की कहानी
-
Sheetala Ashtami 2024: कब है 2024 में शीतला अष्टमी? जानें पूजा कि विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व
-
Chaitra Navaratri 2024: भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी है माता के शक्तिपीठ
-
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य के अनुसार देश का शासक कैसा होना चाहिए, जानें