एशियाई खेल (हॉकी): द. कोरिया को 5-3 से हराकर भारत सेमीफाइनल में
भारत ने जीबीके हॉकी मैदान पर खेले गए अपने मैच जीत के साथ भारतीय टीम पूल-ए में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है।
नई दिल्ली:
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को पूल-ए के अपने चौथे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराते हुए 18वें एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की यह लगातार चौथी जीत है। भारत ने अपने पहले मैच मे इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0 और जापान को 8-0 से हराया था। वह अपना आखिरी पूल मैच 28 अगस्त को श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी।
भारत ने जीबीके हॉकी मैदान पर खेले गए अपने मैच जीत के साथ भारतीय टीम पूल-ए में 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बरकरार है।
भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में ही दो गोल दागने के साथ ही अपनी स्थिति मजबूत कर ली। भारत को पहले ही मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक हासिल किया, जिसे रुपिंदर पाल सिंह ने गोल में तब्दील कर टीम का खाता खोला।
भारत के लिए दूसरा गोल चिंग्लेसाना सिंह ने रुपिंदर की मदद से किया। रुपिंदर की फ्री हिट पर चिंग्लेसाना ने सीधा शॉट मारकर इसे दक्षिण कोरिया के गोल पोस्ट तक पहुंचाया। 13वें मिनट में भारतीय टीम के पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन वह इसे भुना नहीं पाया।
दूसरे क्वार्टर के पहले ही मिनट में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों ने दक्षिण कोरिया के कमजोर डिफेंस पर वार कर फील्ड गोल किया। सिमरनजीत सिंह से मिले पास को ललित उपाध्याय ने अपनी हॉकी स्टिक से उछालकर भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल किया।
इस क्वार्टर में भारत और दक्षिण कोरिया को पेनाल्टी कॉर्नर हासिल हुए थे, लेकिन दोनों ही टीमें इसमें नाकाम रहीं और ऐसे में पहले हाफ के समापन के साथ भारतीय टीम ने 3-0 से बढ़त बना ली।
दक्षिण कोरिया ने तीसरे क्वार्टर में वापसी की और दो गोल करते हुए भारतीय टीम पर दबाव बनाया। 33वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर और 35वे मिनट में फील्ड गोल कर मंजाए जुंग ने अपनी टीम का स्कोर 2-3 किया।
तीसरे क्वार्टर में फिसली भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में वापसी की और मनप्रीत की ओर से किए गए फील्ड गोल के दम पर 4-2 की बढ़त बना ली।
मैच की समाप्ति के लिए पांच मिनट में आकाशदीप सिंह ने गोल कर भारत को 5-2 की बढ़त दी। दक्षिण कोरिया को आखिरी मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिस पर जोंगह्यून जांग ने गोल कर टीम का स्कोर 3-5 किया लेकिन यह जीत के लिए काफी नहीं था।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Pushpa 2 Pre Box Office: रिलीज से पहले ही 'पुष्पा 2' बना रही है हिस्ट्री, किया 1000 करोड़ का बिजनेस
-
Babita Kapoor Birthday: करीना के बेटों ने अपनी नानी को दिया बर्थडे सरप्राइज, देखकर आप भी कहेंगे 'क्यूट'
-
Arti Singh Bridal Shower: शादी से पहले बोल्ड हुईं Bigg Boss फेम आरती सिंह, ब्राइडल शॉवर में ढाया कहर, देखें तस्वीरें
धर्म-कर्म
-
Hanuman Jayanti 2024: हनुमान जयंती पर गलती से भी न करें ये काम, बजरंगबली हो जाएंगे नाराज
-
Vastu Tips For Office Desk: ऑफिस डेस्क पर शीशा रखना शुभ या अशुभ, जानें यहां
-
Aaj Ka Panchang 20 April 2024: क्या है 20 अप्रैल 2024 का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह